पंजाब: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, बोर्ड और निगमों को भंग करने से पहले CM भगवंत मान का बड़ा आदेश, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की विभिन्न बोर्ड और कार्पोरेशन में लगे हुए चेयरमैनों और डायरेक्टरों की सूची मांगी है। इस पर पार्टी के विधायकों और अन्य सीनियर नेताओं को लगाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी महकमों को मैसेज भेजकर उनके अधीन काम करने वाले बोर्ड, कार्पाेरेशन आदि के चेयरमैन और डायरेक्टरों की सूची मांग ली है।

यह सूची कल तक देने को कहा गया है। हालांकि जिन बोर्ड और कार्पोरेशन में पूर्व सरकार के दौरान चेयरमैन आदि लगाए गए हैं उनसे भी मौखिक तौर पर इस्तीफा देने को कहा गया है। सभी विभागों के प्रमुख सचिवों से कहा गया है कि वे बोर्ड और कार्पोरेशन को खाली करवाएं।

विभागों के प्रमुख सचिवों ने बोर्ड और कार्पाेरेशन में लगे चेयरमैनों से इस्तीफा देने संबंधी मौखिक तौर पर कह दिया है। हालांकि पता चला है कि जिन सहकारी संस्थाओं में चुने हुए डायरेक्टर और चेयरमैन लगे हैं, उनमें से उन्हें हटाने में दिक्कत आ सकती है।

इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा

मार्कफैड जैसे बड़ी सहकारी संस्था से कुश्लदीप ढिल्लों चुनाव से पूर्व ही इस्तीफा चुके हैं, जबकि मिल्कफैड में बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के भी इस्तीफा देने की चर्चा है। मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक दो दिनों में ही सभी बोर्ड और कार्पाेरेशन पर चेयरमैनों के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

इसके बाद इन खाली हुए पदों पर आम आदमी पार्टी अपने नेताओं को लगाएगी। पार्टी के इस समय 92 विधायक हैं जिसमें से केवल 12 को ही अभी एडजस्ट किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा दस मंत्री और एक स्पीकर बनाया गया है। कैबिनेट में सात मंत्री और एक डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है।

CM का बड़ा फैसला, पूर्व विधायकों की उड़ गई नींद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *