पंजाब: किसानों ने नायब तहसीलदार व स्टाफ को बनाया बंधक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)। गुलाबी सुंडी से खराब हुई नरमा की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) की अगुआई में किसानों की ओर से लंबी के नायब तहसीलदार अरजिंदर सिंह सहित अन्य स्टाफ को दफ्तर में शाम को बंधक बना लेने पर रात को 12 बजे के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ने के बाद नायब तहसीलदार सहित स्टाफ दफ्तर से बाहर आ सका। उधर, पुलिस के लाठीचार्ज में सात किसान जख्मी हो गए। जिन्हें लंबी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इन घायलों में किसानों में हरपाल सिंह किल्लियांवाली, निशान सिंह कख्खांवाली, जगदीप सिंह खुड्डियां, दविंदर सिंह मानांवाला, एमपी सिंह भुल्लरवाला, गुरलाभ सिंह कख्खांवाली, काला सिंह खुन्नण खुर्द आदि शामिल हैं।

तहसील दफ्तर के बाहर धरना लगाया

किसानों का आरोप है कि गुलाबी सुंडी से खराब हुई नरमा की फसल के मुआवजे के मामले में मुक्तसर जिले को नजरंदाज किया गया है। मुक्तसर जिले में अधिकतर नरमा की खेती लंबी ब्लाक में ही होती है। गिरदावरी में लंबी ब्लाक के केवल छह गांवों को ही शामिल किया गया है और उन्हें भी अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। जबकि अन्य करीब 30 गांवों को शामिल ही नहीं किया गया।

भाकियू ने अब तहसील दफ्तर के बाहर धरना लगाया हुआ है। उधर, किसानों की ओर से बंधक बनाए जाने पर देर रात को ही पटवारियों ने बाहर आने के बाद वहीं पर नेशनल हाइवे पर धरना देकर प्रदर्शन किया। अब बंधक बनाने वाले किसानों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिले के सभी एसडीएम व तहसील दफ्तरों के स्टाफ ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी गांव बादल स्थित गेस्ट हाउस में इकट्ठा होंगे।

मंत्रिमंडल की पहली मीटिंग के बाद CM योगी आदित्यनाथ की Press Conference Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *