⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 117 शब्द|📅 01 Apr 2022
डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में नई बनी आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार नए फैसले कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान निजी वाहनों में हूटर और सायरन लगाने के खिलाफ सख्त आदेश जारी किया है।
इस आदेश के मुताबिक हूटर और सायरन किसी भी निजी वाहन में नहीं लगाए जा सकते हैं। यही नहीं, पुलिस विभाग को इस संबंध में अलग से आदेश जारी किया गया है।
पुलिस विभाग को जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस के कर्मचारी और अधिकारी अपने निजी वाहन किसी भी तरह का हूटर और सायरन नहीं लगाएंगे। अगर ऐसा किया तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्ऱवाई होगी।
पढ़ें आदेश
बाबा रामदेव को आया गुस्सा, पत्रकार को दे डाली धमकी
https://youtu.be/pXgOvefWhcI










