जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फूटा लेटर बम, सरकारी पैसे से iPhone खरीदवाने वाला अफसर हुआ बेनकाब

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 01 Apr 2022

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फूटा लेटर बम, सरकारी पैसे से iPhone खरीदवाने वाला अफसर हुआ बेनकाब

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नया बवाल एक लेटर बम से पैदा हुआ है, जो इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के एग्जीक्यूटिव ऑफीसर परमिंदर सिंह गिल के खिलाफ उनके ही मुलाजिमों ने लिखा है और उसे स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा है।

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लगातार धांधली के मामले उजागर हो रहे हैं। डेली संवाद ने 4 दिन पहले 6 लाख रुपए एडवांस लेकर मोबाइल खरीदने और उसे एक अफसर और उसके बेटे को देने के मामले का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के मुलाजिम अनुज राय और आशीष ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी को ट्रस्ट के ईओ के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

शिकायत में कहा गया है कि ईओ परमिंदर सिंह गिल के दबाव में 6 लाख रुपए एडवांस लिए और उससे ईओ परमिंदर सिंह के लििि दो आईफोन मोबाइल खरीदे। हालांकि इस मामले में ईओ परविंदर सिंह गिल का अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

वही आज एक और लेटर बम जालंधर इंप्रूवमेंट में फूटा है। यह लेटर बम उस लेटर का जवाब है जिसे ईओ परमिंदर सिंह गिल ने चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया के खिलाफ लिखवाया था। सूत्र बता रहे हैं कि ईओ परमिंदर सिंह गिल ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर यूनियन के लेटर हेड पर चेयरमैन की शिकायत सरकार से की थी। लेकिन यह चिट्ठी ही झूठी निकली है।

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फूटा लेटर बम, सरकारी पैसे से iPhone खरीदवाने वाला अफसर हुआ बेनकाब

इसका भंडाफोड़ खुद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के मुलाजिमों ने किया है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के मुलाजिमों ने संयुक्त रुप से हस्ताक्षर कर एक चिट्ठी स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा है, जिसमें साफ कहा गया है कि जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में मुलाजिमों की कोई यूनियन नहीं है और इससे पहले जो चिट्ठी भेजी गई है वह फर्जी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *