पार्टी आल नाईट: चंडीगढ़ में अब रात 3 बजे तक खुले रहेंगे नाइट क्लब, डिस्कोथेक और बीयर बार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 406 शब्द|📅 02 Apr 2022

पार्टी आल नाईट: चंडीगढ़ में अब रात 3 बजे तक खुले रहेंगे नाइट क्लब, डिस्कोथेक और बीयर बार

चंडीगढ़। चंडीगढ़ को लेकर जहां सियासी घमासान जारी है, वहीं चंडीगढ़ के लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। ये खबर चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के लोगों से भी जुड़ी है। चंडीगढ़ उन शहर में से एक है जहां लोग नाइट लाइफ को एंजॉय करते हैं।

चंडीगढ़ में वीकेंड पर लोग नाइट लाइफ का मजा लेने के लिए शहर के नाइट क्लब, डिस्कोथेक और बीयर बार जैसी जगहों पर जाते हैं। ऐसे में अब लोग लेट नाइट तक इन जगहों पर एंजॉय कर सकते हैं। क्योंकि शहर के क्लब, डिस्कोथेक और बीयर बार में रात 3 बजे तक खुले रहें और वहां लीकर भी सर्व होगी।

नाइट क्लब, डिस्कोथेक बार

बता दें कि ज्यादातर युवा नाइट लाइफ को एंजॉय करने के लिए दूसरे राज्यों से खास तौर पर चंडीगढ़ आते हैं। शहर में बहुत से नाइट क्लब हैं जो वीकेंड पर फुल रहते हैं। चंडीगढ़ के साथ लगते राज्य पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा वर्ग शहर के नाइट क्लब, डिस्कोथेक बार आदि में आता हैं।

नाइट क्लबों में लाइव म्यूजिक के साथ अब देर रात तक पार्टी कर सकेंगे। हालांकि कोरोना की वजह से नाइट क्लबों को देर रात तक खुले रहने पर पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन अब हालात सामान्य हो गए हैं तो नाइट लाइफ फिर से ओपन हो गई है।

बता दें कि न्यू एक्साइज पॉलिसी के तहत अब देर रात तीन बजे तक नाइट क्लब और डिस्कोथेक में बार खुले रहेंगे। रात तीन बजे तक शराब परोसने के लिए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने मंजूरी दे दी है। पंचकूला के तर्ज पर अब चंडीगढ़ में भी वीकेंड व सामान्य दिनों में लोग देर रात तीन बजे तक पार्टी कर सकेंगे।

चंडीगढ़ में देर रात तीन बजे तक क्लब खुलेंगे

अभी तक चंडीगढ़ में सिर्फ रात 12 बजे तक क्लब, होटल और रेस्टोरेंट्स में लिकर सर्व करने की अनुमति होने की वजह से शहर का युवाओं का क्राउड पंचकूला और मोहाली चला जाता था। क्योंकि पंचकूला में देर रात तक क्लब खोलने की अनुमति थी और चंडीगढ़ में नहीं।

ऐसे में अब चंडीगढ़ में देर रात तीन बजे तक क्लब खुलने से युवाओं को शहर में ही नाइट लाइफ के मनोरंजन और देर रात तक पार्टी करने के लिए जगह मिलेगी। जिससे होटल और क्लब मालिकों की आमदनी बढ़ेगी और प्रशासन को टैक्स व जीएसटी के रूप में राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी।

POLICE की दादागिरी, 2 पत्रकारों को किया गिरफ्तार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *