भाजपा का हर कार्यकर्ता पंजाब की तरक्की और बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह लोक सेवा में लगा रहेगा: केडी भंडारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 440 शब्द|📅 03 Apr 2022

भाजपा का हर कार्यकर्ता पंजाब की तरक्की और बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह लोक सेवा में लगा रहेगा: केडी भंडारी

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट के हर कार्यकर्ता ने जिसने विधानसभा चुनाव में अपना योगदान दिया है उसका मै पूरी उम्र ऋणी रहूंगा कार्यकर्ता मेरे लिए मेरे परिवार के सदस्य हैं मेरी ताकत है और जालंधर नॉर्थ के हर एक परिवार के साथ मैं हमेशा भी इसी तरह से हर सुख दुख में खड़ा रहूंगा।

उक्त विचार पंजाब के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जालंधर नार्थ केडी भंडारी ने आज जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट के सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में दिन-रात एक करने के लिए रखे गए धन्यवाद समारोह में कही। पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के द्वारा आयोजित किए गए इस समारोह में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे।

पैनी नजर रखेंगे

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि हम सभी जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट पर लोक सेवा में केडी भंडारी के मार्गदर्शन में इसी तरह से डटे रहेंगे और साथ ही साथ आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों से जो वादे किए गए हैं उन पर पैनी नजर रखेंगे कि आखिर कब आम आदमी पार्टी की सरकार उन वादों के बारे में कुछ करेगी जिन वादों को लेकर पंजाब में यह सरकार बनी है।

भाजपा का हर कार्यकर्ता पंजाब की तरक्की और बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह लोक सेवा में लगा रहेगा: केडी भंडारी

इस समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा, राकेश राठौर, विनोद शर्मा, रमन पब्बी, हितेश स्याल, कुलवंत शर्मा, मोहिंदर पाल, अश्विनी भंडारी, कमलजीत सिंह बेदी, बालकिशन बाली, किशन लाल शर्मा, राजू मांगो, भूपेंद्र सिंह आदि प्रवक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने किसी समय जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट पर कभी सोचा नहीं था कि भाजपा का भी विधायक बनेगा लेकिन केडी भंडारी ने दो बार इस सीट पर भाजपा को जीत दिलाई।

लोक सेवा के लिए तत्पर

इस दौरान केडी भंडारी ने कहा कि पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों के साथ सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे कर बनी है और बहुत जल्दी लोगों का आम आदमी पार्टी से विश्वास उठ जाएगा क्योंकि आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों से जो वादे किए गए हैं वह कभी भी पूरे नहीं हो पाएंगे। केडी भंडारी ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा ही संघर्ष के लिए और लोक सेवा के लिए तत्पर रहा है।

भाजपा का हर कार्यकर्ता पंजाब की तरक्की और बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह लोक सेवा में लगा रहेगा: केडी भंडारी

भंडारी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले हर चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार और भाजपा को विजय दिलाने के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर केडी भंडारी ने यह भी कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता का यह फर्ज बनता है कि वह अपने अपने बूथ पर पार्टी को विजय दिलवाए जो कार्यकर्ता अपने बूथ पर अपने मोहल्ले में पार्टी को विजय दिलवाता है वही पार्टी का सही सिपाही होता है।

नेपाल के PM के साथ काशी विश्वनाथ के मंदिर में CM योगी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *