जालंधर: नगर निगम के अधिकारी छुट्टी वाले दिन भी सक्रिय, चार दुकानें सील, LOVELY समेत नकोदर रोड पर दो अवैध कामर्शियल प्रोजैक्ट पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 03 Apr 2022

जालंधर: नगर निगम के अधिकारी छुट्टी वाले दिन भी सक्रिय, चार दुकानें सील, LOVELY समेत नकोदर रोड पर दो अवैध कामर्शियल प्रोजैक्ट पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के अधिकारी सरकारी छुट्टी के दिन भी सक्रिय हो गए हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद अवैध कालोनियों औऱ इमारतों पर सीलिंग और डेमोलिशन की कार्रवाई जारी है। नगर निगम की टीम ने आज छुट्टी के दिन भी चार दुकानों को सील कर दिया।

नगर निगम की तहबाजारी टीम ने रविवार को छुट्टी वाले दिन भी कार्रवाई की। टीम ने सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह के नेतृत्व में घुम्हारा मस्जिद चौक में चार दुकानों को सील किया गया है। यह प्रापर्टी नगर निगम की है और इन्हें किराये पर दिया गया है। दुकानदार नगर निगम को लंबे समय से किराया नहीं दे रहे हैं। इन्हें 15 दिन पहले भी नोटिस जारी किया गया था।

लवली के अवैध प्रोजैक्ट पर भी चलेगी डिच

इसके बावजूद किसी ने किराया जमा नहीं करवाया तो नगर निगम की टीम ने रविवार सुबह दुकानें खुलने से पहले ही इन्हें सील कर दिया। नगर निगम ने दो दिन पहले भी 21 दुकानों पर सीलिग की कार्रवाई की थी।

लवली मार्बल एंड सैनीटेशन और नकोदर रोड पर बन रही कामर्शियल प्रोजैक्ट के खिलाफ जल्द ही डिच चल सकती है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नकोदर रोड पर डा. बीआर अंबेडकर पार्क के सामने और दयोल नगर को जाती रोड पर दो बड़े कामर्शियल प्रोजैक्ट अवैध तरीके से बनाए जा रहे हैं। इनके खिलाफ पहले से ही नोटिस जारी किया जा चुका है, अब इस पर डिच चलाने की तैयारी है।

नेपाल के PM के साथ काशी विश्वनाथ के मंदिर में CM योगी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *