ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा अधिकारियों को पानी की टैंकियों की समय पर सफ़ाई यकीनी बनाने के निर्देश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 436 शब्द|📅 05 Apr 2022

ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा अधिकारियों को पानी की टैंकियों की समय पर सफ़ाई यकीनी बनाने के निर्देश

डेली संवाद, चंडीगढ़
राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के घरों को साफ़ और पीने योग्य पानी की सप्लाई मुहैया करवाने के लिए पंजाब के जल सप्लाई और सैनीटेशन मंत्री श्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि दूषित पानी के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सभी पानी की टैंकियों की समय पर सफ़ाई यकीनी बनाई जाये।

आज यहां मगसीपा, सैक्टर-26, में जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग के अधिकारियों के साथ पहली मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर घर को टोंटी वाला साफ़ और पीने योग्य पानी मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और हर घर में पीने वाले साफ़ पानी की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

प्रोजैक्टों की गुणवत्ता को यकीनी बनाएं

उन्होंने अधिकारियों को जल सप्लाई के सभी चल रहे प्रोजैक्टों की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के साथ-साथ जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग के प्रोजैक्टों को तैयार करने और लागू करते समय स्थानीय विधायकों के साथ मिलकर काम करने के लिए भी कहा।

गर्मियों के मौसम के दौरान पीने वाले पानी की अधिक माँग की पूर्ति के मद्देनज़र विभाग की तैयारियों का जायज़ा लेते हुये मंत्री ने अधिकारियों को गर्मी के दिनों में पीने वाले पानी की सप्लाई की कमी से निपटने के लिए अतिरिक्त मशीनरी का प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बात को गंभीरता से यकीनी बनाया जाये कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी और पानी का प्रैस्शर भी पूरा रखा जाये। उन्होंने कहा कि जल सप्लाई सम्बन्धित लीकेज और अन्य शिकायतों का भी बिना देरी निपटारा किया जाये।

पारदर्शी ढंग से समय पर पूरा किया जायेगा

विभाग के अधिकारियों को पीने वाले पानी की शुद्धता और देखभाल सम्बन्धी लोगों को जागरूक करने के निर्देश देते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों को पानी की कमी के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए और इस बेशकीमती कुदरती स्त्रोत को बचाने के लिए इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाए जाने चाहिए।

मंत्री का स्वागत करते हुये जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती जसप्रीत तलवाड़ ने मंत्री को राज्य में जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग की मुख्य गतिविधियों, पहलकदमियों और चल रहे प्रोजैक्टों संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने जल सप्लाई और सैनीटेशन मंत्री को यह भी भरोसा दिया कि सभी प्रोजैक्टों की गुणवत्ता को बरकरार रखते हुये पारदर्शी ढंग से समय पर पूरा किया जायेगा। मीटिंग में मुख्य इंजीनियरों, सुपरडैंट इंजीनियरों और सीनियर सलाहकार (वाटर क्वालिटी) के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

निष्काम सेवा आर्गेनाइजेशन ने लगाया COVID वैक्सीन कैंप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *