जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के EO ने 10 मुलाजिमों को किया बेरोजगार, CM भगवंत मान के दावे बेकार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 05 Apr 2022

jit 1

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक तरफ जहां सभी को रोजगार और नौकरी देने का ऐलान कर रहे हैं, वहीं पिछले कई साल से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर में आउटसोर्ट की नौकरी करने वाले 10 मुलाजिमों को बिना किसी कारण के नौकरी से निकालने का फऱमान सुना दिया गया है। जिससे इन मुलाजिमों में ट्रस्ट के ईओ के खिलाफ जबरदस्त रोष है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है कि किसी भी आउटसोर्स और कच्चे मुलाजिम को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा, बावजूद इसके जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ परमिंदर सिंह गिल ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में काम कर रहे करीब 10 मुलाजिमों की छुट्टी कर दी है। ये वह मुलाजिम हैं, जो पिछले कई वर्षों से आउटसोर्स के जरिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।

आउटसोर्स के 10 मुलाजिम हुए बेरोजगार

हैरानी की बात तो यह है कि एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि किसी को नौकरी से निकालना नहीं है, दूसरी तरफ जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ कच्चे मुलाजिमों को बाहर का रास्ता दिखा कर उन्हें बेरोजगार बना रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में मैन पावर की बहुत कमी है। बावजूद इसके ईओ ने यह फैसला ले लिया। जिससे अब लोगों के कामकाज प्रभावित होंगे।

जानकार बताते हैं कि ट्रस्ट में करीब 70 मुलाजिमों की जरूरत है अभी तक 40 पक्के मुलाजिम काम कर रहे हैं जबकि 10 के करीब आउटसोर्स वाले मुलाजिम हैं, जिनको आज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ ने कह दिया है कि कल से आफिस नहीं आना है। इनके हटने के बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का कामकाज खासा प्रभावित होगा। क्योंकि ट्रस्ट में मैन पावर की कमी चल रही है।

उधर, ईओ परमिंदर सिंह गिल ने कहा है कि ठेका खत्म हो गया था, जिससे इन्हें हटा दिया गया है, सरकार जो भी निर्देश करेगी, उसी अनुसार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अगर इनके ठेके रिन्यू करती है तो इन सभी मुलाजिमों को फिर से काम पर रख लिया जाएगा।

काली माता मंदिर में प्रतिमा के साथ बेअदबी, लोगों में रोष

https://youtu.be/Yb1eijAODeo

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *