करप्रीत सिंह
डेली संवाद, अमृतसर
अमृतसर लांसर रोड डीएवी स्कूल में निष्काम सेवा आर्गेनाइजेशन की तरफ से वैक्सीन कैंप लगाया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए किशोर रैना ने बताया कि आज हमारा डीएवी स्कूल में 5 वां कैंप है। उन्होंने बताया की अब जो कोरोना कम होते हुए दिखाई दे रहा है उसके चलते हम सभी को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।
इस कैंप में 300 के आसपास बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने पहली या दूसरी डोज नहीं लगवाई है वह जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने बताया कि चाइना में कोरोना फिर से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
अगर आप सब जल्द वैक्सीन लगवाएंगे तो हमारे यहां कोरोना पर पूरी तरह से कंट्रोल पाया जा सकेगा। इस कैंप में निष्काम आर्गेनाइजेशन की पूरी टीम और डीएवी स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था।
निष्काम सेवा आर्गेनाइजेशन ने लगाया COVID वैक्सीन कैंप, देखें
https://www.youtube.com/watch?v=nvFRoY3x4i0