पंजाब: सेवा और सांझ केंद्रों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 15 अप्रैल से लागू होगा नया आदेश, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर पंजाब सरकार ने राज्य भर के सभी 320 सेवा केन्द्रों और 506 सांझ केन्द्रों के समय में वृद्धि कर दी है और अब यह केंद्र रविवार को भी कार्यशील रहेंगे। यह लोक-हितैषी निर्णय 15 अप्रैल, 2022 को लागू हो जाएगा।

इस प्रयास को लोक-हितैषी बताते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह कदम लोगों को सुचारू ढंग से और नागरिक केंद्रित सेवाओं को समय पर मुहैया करवाने में सहायक होगा। बताने योग्य है कि सभी जि़ला मुख्यालयों, सब-डिविजऩ और पुलिस थानों के स्तर पर सांझ केंद्र हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक राज्य के सेवा केन्द्रों और सांझ केन्द्रों का समय सोमवार से शुक्रवार तक दो घंटे बढ़ा दिया गया और यह केंद्र अब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि इस समय पर इन केन्द्रों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है।

सेवा केंद्र और सांझ केंद्र अब हरेक रविवार को भी कार्यशील होंगे और राज्य के नागरिक शनिवार और रविवार को भी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।

नाजायज माइनिंग पर एक्शन की तैयारी, देखें

https://youtu.be/ezpaffGHNVs




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar