‘जूनी द लास्ट प्रेयर’ आज भारत भर में पीवीआर सिनेमा में रिलीज़

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, मुंबई
विवादास्पद फिल्म जुनी द लास्ट प्रेयर आज 8 अप्रैल को देश भर के पीवीआर सिनेमाओं में रिलीज़ हो गई। इंसान और भगवान के बनते-बिगड़ते रिश्तों, ईश्वर के ऊपर डगमगाते विश्वास की हैरत अंगेज़ कहानी को समेटे जूनी द लास्ट प्रेयर फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था।

रिलीज पार्टी में जूनी के सितारों ने मीडिया और समीक्षकों के सामने 15 मिनट का एक्ट पेश करते हुए फिल्म की थीम का मंचन किया। फिल्म के ट्रेलर को समीक्षकों की भरपूर वाहवाही मिल रही है। फिल्म को भारत की अग्रणी अवार्ड विनिंग सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म निर्माण और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग कंपनी, एप्रोच एंटरटेनमेंट सहयोग कर रही है।

सिने जगत का बड़ा नाम बनने जा रहे हैं

दहेज की कुप्रथा को रोकने के लिए बने एक्ट 498 ए और इसके दुरुपयोग के जलते हुए मुद्दे पर बनी फिल्म जूनी द लास्ट प्रेयर के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। जूनी द लास्ट प्रेयर के लेखक, निर्देशक और मुख्य किरदार निभा रहे अनुराग शर्मा की इस कल्पना को मीडिया कर्मियों के साथ-साथ फिल्म के समीक्षकों की भी तारीफ मिल रही है। जूनी में मुख्य भूमिका निभाने वाले अनुराग शर्मा, मनीषा राठौर, लावनिका शर्मा और सुचितन सिद्धू ने ट्रेलर रिलीज पार्टी में फिल्म के एक दृष्य का मंच पर ही मंचन करते हुए दर्शकों को चौंका दिया था।

सिनेमा की दुनिया के बेहद पुराने अदाकार राकेश बेदी, गुल पनाग, पंकज बेरी समेत तमाम सिने जगत के कलाकारों ने फिल्म के लिए ऑन लाइन माध्यम से तारीफ और शुभकामनाएं मिली हैं। विजय कपूर ने फिल्म के सितारों की अदाकारी के जज्बे की खुले दिल से तारीफ करते हुए दावा किया कि ये कलाकार आने वाले दिनों में सिने जगत का बड़ा नाम बनने जा रहे हैं।

498 ए एक्ट के उत्पीड़न और भगवान या मिथ्या के संघर्ष से जूझती कहानी जूनी द लास्ट प्रेयर आपको हिला कर रख देगी। फिल्म का संगीत तेजी से पॉप्यूलर हुआ। फिल्म में ‘रब तेरा बंदा’, ‘अकड़ बम-बम’ गाने युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं ‘तेरे बिन’ और ‘होने लगा मुझे प्यार का असर’ लव सांग हैं जो बेहद रूमानी संगीत के साथ-साथ शानदार शायरी को समेटे हैं।

Jalandhar कोर्ट की इमारत की पहली मंजिल से कूदा कैदी

https://youtu.be/ehc1iJqbUH0















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *