ये है AAP की सरकार: जालंधर के अर्बन एस्टेट में जेई, SDO, XEN, एसई, ज्वाइंट कमिश्नर और कमिश्नर से शिकायत के बाद भी डैमेज पाइप जोड़ने कोई नहीं पहुंचा, रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद, नई सड़क भी हुई खराब

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 09 Apr 2022

ये है AAP की सरकार: जालंधर के अर्बन एस्टेट में जेई, SDO, XEN, एसई, ज्वाइंट कमिश्नर और कमिश्नर से शिकायत के बाद भी डैमेज पाइप जोड़ने कोई नहीं पहुंचा, रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद, नई सड़क भी हुई खराब

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में सत्ता तो जरूर बदल गई है, लेकिन अफसरों की कार्यप्रणाली में बिल्कुल भी बदलाव नहीं दिख रहा है। खासकर जालंधर नगर निगम के अधिकारियों में कोई भी बदलाव नजर नहीं आ रहा है। यहां तक कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सख्ती भी इन अफसरों पर बेअसर साबित हो रही है, जिससे आम आदमी शिकायतें कर रहा है, लेकिन निगम के इंजीनियर और अफसर मौन हैं।

मामला अर्बन एस्टेट फेज-2 के वाटर टैंक पार्क नंबर-3 का है। जहां 20 दिन पहले पानी की पाइप फट गई, जिससे पीने वाला पानी पूरे पार्क में जमा हो रहा है, पानी नई बनी सड़क पर जमा होता है, जिससे नई बनी सड़क भी बैठ गई और दरारे आ गई हैं। इलाके के निवासी और पंजाब इंडस्ट्री के पूर्व डायरेक्टर शविंदर उप्पल ने इसकी शिकायत 15 दिन पहले निगम के इंजीनियर से की, लेकिन आज पानी की पाइप को दुरुस्त करने कोई नहीं पहुंचा।

15 दिनों से लगातार शिकायत 

शविंदर सिंह ने बताया कि पानी की पाइप फटने से हजारों लीटर पीने वाला पानी बर्बाद हो रहा है। एक तरफ जहां पीने का पानी बर्बाद हो रहा है, तो दूसरी तरफ यह पानी नई बनी रोड को खऱाब कर दिया। नई बनी रोड पानी भरने से जगह-जगह बैठ गई और सड़क में दरारे आ गईं। उन्होंने इसकी शिकायत जेई, एसडीओ, एक्सईएन, एसई, ज्वाइंट कमिश्नर और कमिश्नर करणेश शर्मा से की, लेकिन 15 दिनों से लगातार शिकायत के बाद पानी की पाइप को दुरुस्त नहीं किया जा सका।

ये है AAP की सरकार: जालंधर के अर्बन एस्टेट में जेई, SDO, XEN, एसई, ज्वाइंट कमिश्नर और कमिश्नर से शिकायत के बाद भी डैमेज पाइप जोड़ने कोई नहीं पहुंचा, रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद, नई सड़क भी हुई खराब

अभ शविंदर सिंह ने डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी से इसकी शिकायत की है। डिप्टी मेयर ने कहा है कि भरी गर्मी में पीने के पानी की बर्बादी करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में निगम कमिश्नर करणेश शर्मा से बात करेंगे औऱ संबंधित इंजीनियर के खिलाफ कार्ऱवाई की जाएगी।

गैंगस्टर समेत 16 गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *