पंजाब कांग्रेस में जारी है कलह, Ex MLA पार्टी से निष्कासित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 371 शब्द|📅 10 Apr 2022

congress

संगरूर। कांग्रेस (congress) ने नए प्रदेश अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) की नियुक्ति के बाद अनुशासनहीनता के आरोप में पहली बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने अमरगढ़ (Amargarh) के पूर्व विधायक सुरजीत सिंह धीमान (Surjeet Singh Dhiman) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

धीमान को पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) का करीबी माना जाता है। उन्होंने राजा वड़िंग की नियुक्ति के बाद सवाल खड़े किए थे। धीमान ने राजा वड़िंग को अवसरवादी और भ्रष्ट बताया था। उन्होंने कहा था कि इस समय कांग्रेस को बचाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू जैसे इंसान की जरूरत थी। राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से अच्छा किसी अनाड़ी को पद दिया जाता।

बादल परिवार के आगे झुक गए थे

पूर्व विधायक धीमान ने नए प्रदेशाध्यक्ष का डट कर विरोध करते हुए कहा कि राजा वडिंग प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के योग्य नहीं हैं। वह ड्रग्स व पैसे के लेन देन के मामले में सुर्खियों में रहे है, जिस कारण बादल परिवार के आगे झुक गए थे। ऐसे प्रधान की अध्यक्षता में पार्टी मजबूत होने की बजाए कमजोर होगी।

इस समय कांग्रेस को बचाने के लिए मेहनती व निस्वार्थ भावना से काम करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को पुन: प्रधान बनाया जाना चाहिए था। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी को हमेशा एकजुट करनेका प्रयास किया है, लेकिन पार्टी हाईकमान ने कभी नवजोत सिंह सिद्धू का साथ नहीं दिया। जिसका खामियाजा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को पंजाब में भुगतना पड़ा है। बता दें कि सुरजीत सिंह धीमान के भतीजे जसविंदर सिंह धीमान सुनाम से कांग्रेस के हलका इंचार्ज हैं।

पार्टी से निकाल दिया, कोई बात नहीं

उधर, अपने निष्कासन पर पूर्व विधायक सुरजीत सिंह धीमान ने कहा कि शायद कांग्रेस पार्टी को सच बोलने वाले व्यक्तियों की जरूरत नहीं है। फिर भी वह सच बोलने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्हें पार्टी से निकाल दिया, कोई बात नहीं। यदि वह खुद पार्टी छोड़ते तो कहा जाना था कि अधर में ही साथ छोड़ दिया, लेकिन अब कोई ऐसा नहीं कह सकेगा। उन्होंने कहा कि वह किसी अन्य पार्टी में भी शामिल नहीं होंगे व न ही सियासत से संयास लेंगे। उन्होंने पहले भी लोगों की सेवा ईमानदारी से की थी और आगे भी करते रहेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *