पंजाब: विदेश भेजने का झांसा देकर 49 लाख रुपए की ठगी, 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 10 Apr 2022

पंजाब: विदेश भेजने का झांसा देकर 49 लाख रुपए की ठगी, 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
विदेश भेजने का झांसा देकर 5 लोगों ने 48.38 रुपये की ठगी की है। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने उनके खिलाफ 3 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। पहले केस में पुलिस ने धुरी के गांव चागली निवासी सुरजीत सिंह की शिकायत पर अय्याली के थ्रीके रोड स्थित सिटी फार्म निवासी मैनूअल जोसेफ, बेंगलूरु के क्रास भवानी निवासी रवि और अशोक कटलीन के खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि आरोपितों का पीएयू गेट नंबर 1 के पास दफ्तर था। जहां आरोपितों ने उसकी बेटी अमनदीप कौर को कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे 9.30 लाख रुपये ले लिए। मगर बाद में न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए। दूसरे केस में पुलिस ने ही पखोवाल रोड स्थित भाई बाला जी कालोनी निवासी गगनदीप सिंह की शिकायत पर फिरोज गांधी मार्केट में ड्रीम वीजा के विपन महाजन, उसका बेटा पिऊश महाजन तथा मानिक महाजन के खिलाफ केस दर्ज किया।

पत्नी को विदेश भेजने का झांसा

अपने बयान में उसने बताया कि आरोपितों ने उसकी पत्नी को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 35 लाख रुपये ले लिए। मगर बाद में न ताे उसे विदेश भेजा और न ही उसके रुपये वापस लौटाए। तीसरे केस में पुलिस ने संगरूर के थाना संदौड़ के गांव शेरगढ़ चीमा निवासी गुरमेल सिंह चीमा की शिकायत पर अय्याली के थ्रीके रोड स्थित सिटी फार्म निवासी मैनूअल जोसेफ, बेंगलूरु के क्रास भवानी निवासी रवि और अशोक कटलीन के खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि आरोपितों का पीएयू गेट नंबर 1 के पास दफ्तर था। जहां आरोपितों ने उसके भाई मनजीत सिंह को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे 4.08 लाख रुपये ले लिए। मगर बाद में न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए।

गैंगस्टर समेत 16 गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *