IKG PTU के कुलपति ने नए दाखिला सत्र की तैयारियों का जायजा लिया

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 460 शब्द|📅 11 Apr 2022

IKG PTU के कुलपति ने नए दाखिला सत्र की तैयारियों का जायजा लिया

डेली संवाद, कपूरथला/जालंधर
नए अकादमिक सत्र 2022-23 में प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चर एवं यू.जी.सी कॉलेजों तथा यूनिवर्सिटी कैम्पसेस में दाखिलों को बढ़ाने के लिए इस बार आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) नए एवं बेहतर प्रयास करने जा रही है। इनमें यूनिवर्सिटी कैम्पस में होनहार स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप, फॉरेन एजुकेशन स्कीम के तहत ड्यूल डिग्री के अवसर, प्री – रजिस्ट्रेशन के तहत रजिस्टर होने वाले स्टूडेंट्स को बेहतर लाभ, प्लेसमेंट प्रिपरेशन के अवसर इत्यादि शामिल हैं।

यूनिवर्सिटी के कुलपति, जो कि प्रदेश की तकनीकी शिक्षा के सचिव भी हैं, आई.ए.एस अधिकारी विकास गर्ग के नेतृत्व में इसके लिए यूनिवर्सिटी स्ट्रेटेजिक डिसिशन कमेटी के विभिन्न प्रारूप तैयार किये हैं। इन प्रस्तावित प्रारूपों का जायजा यूनिवर्सिटी कुलपति विकास गर्ग आई.ए.एस ने एडमिशन कोआर्डिनेटर एवं स्ट्रेटेजिक डिसिशन कमेटी सदस्यों से चंडीगढ़ में लिया।

ऑनलाइन माध्यम से रिव्यु

सोमवार को इसी क्रम में दाखिला सत्र 2022-23 की विभिन्न कमेटियों के चेयरमैन की मीटिंग हुई। इसे कुलपति आई.ए.एस अधिकारी विकास गर्ग की तरफ से ऑनलाइन माध्यम से रिव्यु किया गया। एडमिशन कोआर्डिनेटर डिप्टी रजिस्ट्रार ऋषि गुप्ता ने विभिन्न कमेटी चेयरमैन से साँझा किया।

यूनिवर्सिटी के अपने कैम्पसेस (कपूरथला मुख्य कैम्पस, होशियारपुर, अमृतसर, मोहाली एवं ख़ूनीमाजरा (मोहाली कैम्पस 2) में बीते वर्ष विभिन्न कोर्सेस की सीटों पर दाखिले को लेकर लम्बी वेटिंग लिस्ट (इंतज़ार सूची) भी बनी तथा अन्य राज्यों से आने वाले स्टूडेंट्स की सीटों में भी बढ़ौती हुई।

अवेयरनेस विजिट प्रोग्राम

इस बार बीते वर्ष के रिस्पांस को देखते हुए विभिन्न नियंत्रण बॉडीज से नियमानुसार सीट्स बढ़ाने पर भी काम किया जायेगा। डिप्टी रजिस्ट्रार एडमिशन ऋषि गुप्ता के मुताबिक यूनिवर्सिटी के पदेश भर में स्थापित एफिलिएटेड कालेजों में भी इस बार विभिन्न कोर्सेस में दाखिले बढ़ाने के प्रयास संयुक्त तौर पर किये जायेंगे।

यूनिवर्सिटी टीम्स ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ का खाका लेकर प्रदेश स्तर पर स्कूल अवेयरनेस विजिट प्रोग्राम चलाने हेतू भी प्रोजेक्ट तैयार किया है! इस दौरान उन्होंने बीते वर्षों के प्रयास से सबंधित विभिन्न प्रकार के आंकड़े भी स्ट्रेटेजिक डिसिशन कमेटी सदस्यों एवं विभिन्न कमेटी चेयरमैन से सांझे किये।

विचार सांझे किये

स्ट्रेटेजिक डिसिशन कमेटी की तरफ से डॉ (प्रो) विकास चावला डीन अकादमिक, डा (प्रो) यादविंदर सिंह बराड़ डीन प्लानिंग एंड एक्सटर्नल प्लानिंग, डॉ. आर.पी.एस बेदी डीन आर.आई.सी, डॉ. सुखबीर सिंह वालिया कार्यकारी वित्त अधिकारी ने विभिन्न मुद्दों जैसे यूनिवर्सिटी की तरफ से सभी स्टेट यूनिवर्सिटी से भी कम फीस पर शिक्षा देने, स्टूडेंट्स को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्टर मुहैया करवाने, यूनिवर्सिटी कैम्प्सेस में अधिकतर पी.एच.डी फैकल्टी होने एवं फॉरेन एजुकेशन इनिशिएटिव के बारे में विचार सांझे किये।

इस अवसर पर कॉन्ट्रोलर परीक्षाएं डॉ परमजीत सिंह, डिप्टी कंट्रोलर एवं पूर्व रजिस्ट्रार डॉ अमनप्रीत सिंह, यूनिवर्सिटी मोहाली कैपम्स इंचार्ज प्रो (डा) मोनिका सचदेव, अमृतसर कैम्पस इंचार्ज प्रो (डा) अमित सरीन सहित यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभाग के हेड उपस्थित रहे।

पुलिस कमिश्नर बोले- AAP की सरकार है, कोताही नहीं चलेगी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *