Punjab News: गेहूं की खरीद ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 5 साल के उच्चतम स्तर पर भुगतान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 222 शब्द|📅 11 Apr 2022

Punjab News: गेहूं की खरीद ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 5 साल के उच्चतम स्तर पर भुगतान

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब राज्य के अधिकांश हिस्सों में गेहूं की आवक बढ़ी है, इसलिए खरीद एजेंसियों ने भी यह सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं कि मंडी के संचालन को अधिक दक्षता के साथ अंजाम दिया जाए।

सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों द्वारा गेहूं की कुल खरीद ने पिछले पाँच वर्षों में इसी तिथि तक गेहूं की खरीद के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस साल सरकारी एजेंसियों ने अब तक 4.3 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है, जबकि इसी अवधि के दौरान वर्ष 2018 में गेहूँ की रिकॉर्ड खरीद 38,019 मीट्रिक टन थी।

138 करोड़ रुपए के एमएसपी का भुगतान

आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने अब तक 138 करोड़ रुपए के एमएसपी का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया है। जबकि पहले सबसे अधिक राशि साल 2017 में 6.5 करोड़ रुपए थी।

इन रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ों को राज्य सरकार द्वारा की गई सुचारू व्यवस्था का परिणाम बताते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और मेहनत की कृषि उपज की निर्बाध बिक्री की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाना जारी रखेगी।

पुलिस कमिश्नर बोले- AAP की सरकार है, कोताही नहीं चलेगी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *