जालंधर: ट्रेनों में भीख मांगने वाली दो महिलाएं बन गई GST माफिया, बना डाली 150 महिलाओं का गैंग, दौलतपुरी में लगा दी ‘नाजायज दौलत’ का ढेर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में GST की जमकर चोरी हो रही है। शहर में दो जीएसटी चोरी में दो बड़े ग्रुप काम कर रहे हैं। ये रोज का करोड़ों रुपए का बिल काटते हैं, लेकिन अधिकतर कच्चे बिल होते हैं, जिससे सरकार का लाखों रुपए रोज टैक्स चोरी हो रहा है। इसमें विभाग के ही कुछ अधिकारियों की मिलीभगत है।

ताजा खुलासा हुआ है कि शहर में इस समय दो औरतों ने पंजाब के बड़े बड़े व्यापारियों को GST की चोरी मात दे रखी है। पंजाब में GST लागू होने के बावजूद इन दो शातिर औरतों ने सरकार की आंखों में धूल झोंक रखी है। सूत्रों की माने तो कभी खुद ट्रेनों मे भीख मांगने वाली आज सरकार को GST का चूना लगा रही हैं। इन दो महिलाओं ने करीब 150 महिलाओं का गैंग बना डाला, जो लुधियाना से ले कर दिल्ली और जालंधर में बिना जीएसटी के रोजाना लाखों रुपए का काम किया जा रहा है।

बिना GST के रोजाना कई ट्रक कपड़ा

सूत्र बताते हैं कि बिना GST के रोजाना कई ट्रक कपड़ा आता है और बिक जाता है। इन दोनों शातिर औरतों ने सरकार को चूना लगा कर कई बेनामी जायदाद बना रखी हैं। इन दोनों शातिर औरतों ने अपना जाल पूरे पंजाब में बिछा रखा है। इन दोनों औरतों ने अपने पूरे परिवार को इस GST की टैक्स चोरी में शामिल कर रखा है।

ज्ञात रहे कि जब से पंजाब में GST लागू हुआ है पंजाब का ऐसा कोई भी व्यापारी होगा जो GST का टैक्स तिमाही न भरता हो लेकिन ये शातिर औरतों ने तो बड़े बड़े CA को मात दे रखी है। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के साथ लगते दौलत पूरी मोहल्ले मे घरों में इन शातिर औरतों ने सरकार को GST का चोरी के गोदाम बना रखे हैं।

MLA साहब, JOSHI HOSPITAL पर कब होगी कार्रवाई

https://youtu.be/PLdSLuKnpfo





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *