जालंधर में GST चोरी: रोजाना लाखों की काली कमाई से जुड़े हैं कई सफेदपोश व्यापारी, लुधियाना समेत पंजाब के कई शहरों में फैले हैं तार

Daily Samvad
2 Min Read
GST-Scam
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 13 Apr 2022

जालंधर में GST चोरी: रोजाना लाखों की काली कमाई से जुड़े हैं कई सफेदपोश व्यापारी, लुधियाना समेत पंजाब के कई शहरों में फैले हैं तार

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में जीएसटी चोरी को लेकर डेली संवाद द्वारा किए गए खुलासे के बाद जीएसटी विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकार को GST का चूना लगाने वाली दो शातिर औरतों के बारे में हमने आप को कल के पार्ट-1 में बताया था, कि कैसे इन दो शातिर औरतों ने बड़े बड़े व्यापारियों को भी पछाड़ दिया है। कभी भीख मांग कर अपना गुजारा करने वाली ये दोनों औरतें आज नोटों के ढेर पर सोती हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि GST की चोरी का धंधा बीते कई वर्षो से चल रहा है, लेकिन विडंबना देखिए कि GST विभाग कुंभकरण की नींद सो रहा है। ये शातिर औरतें इसी का फायदा उठा रही हैं। जिससे सरकार को रोजाना लाखों रुपए का चूना ये दोनों महिलाएं लगा रही हैं।

पंजाब भर में फ़ैला है इनका जाल

सूत्र बताते हैं कि इन शातिर औरतों के तार पंजाब के अलग अलग शहरों में जुड़े हुए हैं। जिनमे अमृतसर, लुधियाना, मोगा, मोहाली, चंडीगढ़, जालंधर, पठानकोट, बरनाला समेत कई शहरों में इन शातिर औरतों ने अपना नेटवर्क बना रखा है। सूत्रों की माने तो रात के अंधेरे में दौलत पूरी मोहल्ले में GST चोरी का माल आता है।

रोज रात को बिना GST के बिल के इतना बड़ा रैकेट चल रहा है, लेकिन विभाग कुम्भकरणी नींद में सो रहा है। सूत्र बताते हैं कि 10 से 15 टन से भरा हुआ ट्रक रोज़ यहां आता है और बिक जाता है, लेकिन किसी को कानों कान खबर नही होती। GST मोबाइल विंग भी सोया पड़ा है।

कुख्यात गैंगस्टर समेत 16 गिरफ्तार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *