पंजाब: दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल, इलाके में हड़कंप

Daily Samvad
1 Min Read

shoot out

डेली संवाद, तरनतारन
पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर है। यहां दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। जिसमें अभी तक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए अमृतसर रैफर किया गया है, जबकि कुछ और लोगों को भी गोलियां लगी है।

जानकारी के मुताबिक तरनतारन में अचानक दो गुटों में गोलीबारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों में पहले गालीगलौच हुई, बाद में हाथापाई और फिर फायरिंग शुरू हो गई।

इलाके में हड़कंप मच गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फाययरिंग के दौरान कुछ लोगों को गोली लगी है। इसमें एक गंभीर रूप से घायल हुआ है, इसकी पहचान साजनदीप सिंह के रूप में हुई है। गोलीबारी के कारण इलाके में हड़कंप मच गया है।

उधर, गोलीबारी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के कारण लड़ाई हुई है। इलाके के लोगों की माने तो जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी।

कुख्यात Gangster समेत 16 गिरफ्तार

https://www.youtube.com/watch?v=PLSRD7EZc80&t=13s




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar