मुंबई। Ranbir Alia Marriage Today Live Update बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंध गए। दोनों स्टार की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से हुई। इस दौरान दोनों ही कलाकारों और उनके परिवार की तरफ से सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम किए गए।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबर आ रही है कि दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं। खबरों के मुताबिक आलिया और रणबीर की शादी में चार पंडित द्वारा कराई जा रही है। कपल के फेरे शुरू हो गए हैं। आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधा है।
भावुक हुए करण जौहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहे हैं। कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी द्वारा मीडिया को दिए बयान के मुताबिक शादी में कपूर और भट्ट परिवार का कोई भी सदस्य शादी में परफॉर्म नहीं करेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी में पहुंचते ही करण जौहर सबसे पहले आलिया भट्ट से मिलने पहुंचे। करण आलिया को देख इमोशनल हो गए। बता दें कि करण जौहर आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं।
वार्ड-16 में पानी की किल्लत, दीनानाथ प्रधान ने मंगवाए निजी पानी के टैंकर
https://youtu.be/uj09s-u9KNs