जालंधर पहुंचे CM भगवंत मान, पत्रकारों से बोले- ‘पूर्व मंत्री परगट सिंह को मैं खुशखबरी दे रहा हूं’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 14 Apr 2022

जालंधर पहुंचे CM भगवंत मान, पत्रकारों से बोले- 'पूर्व मंत्री परगट सिंह को मैं खुशखबरी दे रहा हूं'

डेली संवाद, जालंधर
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बैसाखी और डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर जालंधर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि अभी तो बीज बोया है, थोड़ा वक्त दो। सारे चुनावी वादे पूरे किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब के अधिकारियों को मैंने दिल्ली भेजा था।

भगवंत मान ने कहा कि उन सभी अधिकारियों को बेहतर ट्रेनिंग के लिए दिल्ली भेजा गया था, क्योंकि शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी स्पेशलाइजेशन है। जहां अच्छी चीज सीखने को मिलेगी मैं अपने अधिकारियों को वहां भेजूंगा। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि ये अफसर दूसरे राज्य में गए हैं। ये वही अफसर थे जो पहले ट्रेनिंग के लिए तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी गए थे।

परगट सिंह के लिए मैं खुशखबरी दे रहा हूं

भगवंत मान ने कहा कि 16 अप्रैल को आपको सब पता चल जाएगा कि हमारे अधिकारी दिल्ली क्यों गए थे। मान ने कहा कि कौन कह रहा है कि मुझे साइडलाइन किया जा रहा है। सारे फैसले मैं खुद ले रहा हूं। मुझे कोई साइड लाइन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में एमएसपी से भी ज्यादा मूल्य पर किसानों की फसलें खरीदी जा रही हैं।

यह इसलिए संभव हुआ है कि पहले जो खेती-बाड़ी मंत्री था वह राजा था जिसे खेती के बारे में कुछ पता ही नहीं था और आज एक आम आदमी है। उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष है कहां? दो-दो चार-चार सीटें जीतने वाले कब से विपक्ष हो गए?

मंत्रियों के महंगे वाहनों को लेकर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परगट सिंह के लिए मैं खुशखबरी दे रहा हूं कि हम कोई भी फॉर्चूनर से बड़ी गाड़ी खरीदने नहीं जा रहे। उल्टा जो उन्हें मिली है वह भी वापस लेने जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, विधानसभा प्रत्याशी दिनेश ढल्ल उर्फ काली, सुरेंदर सोढी सहित आम आदमी पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

जालंधर में दो दलों के नेताओं के बीच हाथापाई, बसपा समर्थक को थप्पड़ मारा, भारी हंगामा

https://youtu.be/mERzYndnnvE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *