CM भगवंत मान ने तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेका, कहा – लोगों के साथ किए गए सभी वादे लागू किए जाएंगे

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 160 शब्द|📅 14 Apr 2022

CM भगवंत मान ने तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेका, कहा - लोगों के साथ किए गए सभी वादे लागू किए जाएंगे

डेली संवाद, तलवंडी साबो (बठिंडा)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज खालसा स्थापना दिवस और बैसाखी के शुभ दिवस के अवसर पर तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेका। मुख्यमंत्री बीती देर शाम बठिंडा पहुँचे और रात भर ठहरने के बाद आज सुबह तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुँचे।

भगवंत मान ने हाथ जोडक़र संगत को इस शुभ अवसर की बधाई दी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। भगवंत मान ने कहा कि परमात्मा के आशीर्वाद और जनता में हमारे लिए अथाह भरोसे के साथ, हम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे और अपने वादों को सही मायनों में पूरा करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला, तलवंडी साबो से विधायक बलजिन्दर कौर, सरदूलगढ़ से विधायक गुरप्रीत बनांवाली, भुच्चो से विधायक मास्टर जगसीर सिंह, मोड़ से विधायक सुखवीर सिंह के अलावा कई वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *