पंजाब: सूट की सिलाई का ज्यादा पैसे मांगने पर दो गुटों में मारपीट, पथराव में 6 लोग घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 15 Apr 2022

पंजाब: सूट की सिलाई का ज्यादा पैसे मांगने पर दो गुटों में मारपीट, पथराव में 6 लोग घायल

समाना। पटियाला के समाना से बड़ी खबर है। यहां दो गुटों में हुई लड़ाई के बाद कई लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि सूट की सिलाई के पैसों को लेकर हुए विवाद में 6 लोग घायल हो गए। दोनों गुटों के घायल लोगों को समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मानव गर्ग ने बताया उसकी माता घर में कपड़े सिलाई करने का काम करती है। शुक्रवार को उनके पास राम बस्ती की एक महिला अपने सिलाई के लिए दिए गए सूट लेने आई थी, लेकिन वह सिलाई के पैसे देने में आनाकानी करने लगी।

माता की चीखने चिल्लाने की आवाज

उसके बाद उसकी माता और उस महिला से विवाद हो गया, जिसके बाद वह महिला बस्ती में जाकर अन्य लोगों को बुला लाई और उसकी माता से मारपीट करने लगे। घर के पास ही होने से जब वह अपनी माता की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर की तरफ गया तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया।

झगड़े की सूचना मिलने पर उसके चचेरे भाई अक्षय कुमार और सुभाष भी मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया, जिससे वह जान बचाने के लिए आटा चक्की की तरफ भागने लगे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर आटा चक्की में घुसकर वहां रखे सामान की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

दफ्तर के शीशे भी तोड़ दिए

हमलावरों ने चक्की के ऊपर बने दफ्तर के शीशे भी तोड़ दिए। इस बारे में सिटी पुलिस थाना इंचार्ज सुरिदर भल्ला ने बताया के मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। सिटी इंचार्ज ने बताया हमलावर गुट के भी दो लोग अस्पताल में भर्ती हए थे, लेकिन वह वहां से वापस चले गए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *