डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। आज जालंधर में पंजाब के परिवहन मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर ने अवैध बसों के खिलाफ बड़ा एक्शन किया। ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर का बड़ा एक्शन, AAP नेता दिनेश ढल्ल के साथ जालंधर में घेर ली पूर्व मंत्री हैनरी की बस।
रात में मोहाली के डेराबस्ती में अवैध बसों पर कार्रवाई करने के बाद शुक्रवार दोपहर उन्होंने जालंधर का रुख किया। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने रामा मंडी क्षेत्र में बसों को रोककर उनके परमिट की जांच की। मौके पर ही बिना परमिट के चल रहीं बसों पर कार्रवाई की गई।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने वीरवार देर रात सवा 11 बजे जीरकपुर (मोहाली) के मैकडी चौक निजी बसों की जांच-पड़ताल की थी। उन्होंने आज करतार बस सर्विस की बसों की जांच की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध तरीके से बसों को चलने नहीं देंगे। पूरी वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें -https://fb.watch/cpfikQMINF/