पंजाब: CM भगवंत मान ने पूरा किया चुनावी वादा, इस दिन से मिलने लगेगी 300 युनिट फ्री बिजली

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 192 शब्द|📅 16 Apr 2022

पंजाब: CM भगवंत मान ने पूरा किया चुनावी वादा, इस दिन से मिलने लगेगी 300 युनिट फ्री बिजली

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है, कहा है कि 1 जुलाई से लोगों को मुफ्त बिजली मिलने लगेगी। इसकी आधिकारिक घोषणा आज कभी भी हो सकती है। इसी के तहत राज्य में मान सरकार ने मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर दी है. दरअसल पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने 1 जुलाई से घरों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने आज कार्यालय में एक महीना भी पूरा कर लिया है. बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए प्रमुख वादों में से एक वादा हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना भी था. जिसे सरकार ने आज पूरा किया।

वादा करते हुए आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने पूरे पंजाब के लोगों से संपर्क किया और पाया कि वे बिजली की लागत से “बहुत नाखुश” हैं. उन्होंने कहा था, “पंजाब अतिरिक्त बिजली पैदा करता है, लेकिन घंटों बिजली कटौती करता है. इसके अलावा, कई लोगों को बढ़े हुए बिल मिलते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *