पंजाब: IDP Education पर करोड़ों की ठगी का आरोप, 50 से ज्यादा छात्रों ने जालंधर के DC से की शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 16 Apr 2022

पंजाब: IDP Education पर करोड़ों की ठगी का आरोप, 50 से ज्यादा छात्रों ने जालंधर के DC से की शिकायत

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में IDP Education पर करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप लगा है। ये आरोप पंजाब के अलग-अलग शहरों में रहने वाले 50 से ज्यादा छात्रों ने लगाए हैं। यही नहीं, पिछले दिनों इन छात्रों ने जालंधर में डीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए IDP Education के खिलाफ डीसी को शिकायत दी है। मांग की है कि सभी छात्रों के पैसे वापस करवाए जाएं औऱ फ्राड कर रहे IDP Education पर एफआईआर दर्ज की जाए।

IDP Education से ठगी का शिकार हुए छात्रों ने बताया कि बंद कालेज के नाम पर जालंधर ट्रैवल एजैंटों ने फीस के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। बाद वह वापस आ गए। नियमानुसार इन कालेजों से 45 दिन के अंदर यहां पर जमा की गई फीस वापस करनी होती है लेकिन वह फीस भी वापस नहीं की जा रही है।

IDP के खिलाफ देंगे धरना

उन्होंने कहा कि जालंधर की IDP Education, ग्लोबल इंस्टीट्यूट समेत कई ट्रेवल एजैंटों ने उनके साथ ठगी की है। पीड़ितों ने कहा है कि सात दिनों के अंदर इन ठग ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ अगर कोई कार्ऱवाई न हुई तो डीसी दफ्तर के साथ साथ इनके दफ्तरों के आगे पक्का धरना दिया जाएगा। इस संबंध में IDP और ग्लोबल इंस्टीट्यूट का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष रखने से इंकार कर दिया।

IDP पर ठगी का आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *