पंजाब: AAP के 3 नेता पार्टी से सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
AAP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 18 Apr 2022

पंजाब: AAP के 3 नेता पार्टी से सस्पैंड, जाने वजह

मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर के घर के आगे आम आदमी पार्टी (AAP) के वर्करों का धरना लगातार जारी है। बीते रविवार की दोपहर को शुरू हुआ यह धरना जारी है। आप के इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने उन लोगों को अपने नजदीक कर लिया है, जो विधानसभा चुनाव के दौरान ही कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

धरने पर बैठे आप वर्करों का कहना है कि यह वही लोग हैं जो कांग्रेस सरकार के दौरान क्षेत्र के तत्कालीन विधायक अजायब सिंह भट्टी के साथ रहा करते थे और आम लोगों को भट्टी से मिलने नहीं देते थे। वही लोग अब डा. बलजीत कौर के पास हो गए हैं।

टकसाली वर्करों की कोई सुनवाई नहीं

इनके कारण वर्ष 2014 से पार्टी के साथ जुड़े हुए और डा. बलजीत की जीत के लिए दिन-रात एक करने वाले टकसाली वर्करों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें मिलने के लिए पहले टोकन लेने को कहा जाता है। फोन पर भी बात नहीं करवाई जाती। डा. बलजीत की ओर से भी इन नेताओं को ही तरजीह दी जा रही है।

धरना लगने के बाद हालांकि डा. बलजीत ने उनके पास पहुंचकर घर के अंदर आने को कहा था, ताकि बात की जा सके। लेकिन प्रदर्शनकारी धरने में ही बात करने की मांग पर अड़ गए। डा. बलजीत के कई बार अंदर आने की बात कहने के बावजूद वे जिद पर अड़े रहे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री अंदर चली गई।

AAP के 3 नेता सस्पैंड

उधर, डा. बलजीत कौर के घर के आगे टेंट लगातार धरना देने पर आम आदमी पार्टी ने 3 नेताओं को निलंबित कर दिया है। इनमें ब्लाक प्रधान राजीव उप्पल, यूथ विंग के सचिव साहिल मोंगा व गुरमेल सिंह शामिल है। जिला प्रधान जगदेव सिंह बाम ने कहा कि उन्होंने पार्टी और सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया है। जबकि डा. बलजीत कौर ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने अपना कोई मांगपत्र भी नहीं दिया। बिना कारण धरना लगाकर पार्टी की छवि खराब की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *