पंजाब: PRTC की बस ने चार बच्चों को कुचला, मौके पर एक की मौत, 3 गंभीर घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 223 शब्द|📅 18 Apr 2022

पंजाब: PRTC की बस ने चार बच्चों को कुचला, मौके पर एक की मौत, 3 गंभीर घायल

डेली संवाद, संगरूर
पंजाब के संगरूर से बुरी खबर आ रही है। यहां पीआरटीसी (PRTC) की एक बस ने चार बच्चों को कुचल दिया है। एक की मौत हो गई है। जबकि अन्य तीन बच्चों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि बस का ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया है।

घटना सोमवार दोपहर संगरूर के महलां चौक हुई है। स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चे अपने घरों के लिए निकले। जानकारी के अनुसार बच्चे सड़क के डिवाइडर के पास रास्ता क्रॉस करने के खड़े थे। इसी दौरान कैथल से संगरूर लौटी PRTC की बस ने अपना संतुलन खोया और बच्चों को चपेट में ले लिया।

पुलिस ने बस को कब्जे में लिया

घटना में एक आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। स्कूल के अध्यापक ने बताया कि स्टूडेंट्स घर के लिए स्कूल से निकले थे। अध्यापक भी घरों को जाने की तैयारी में थे। तभी स्कूल में घटना का फोन आ गया।

घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। बस की हालत पहले से ही खस्ता है। जिसकी नंबर प्लेट भी पढ़नी आसान नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया है और घटना के बारे में चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *