जालंधर में AAP सरकार के खिलाफ महिलाओं ने घेरा संविधान चौक, लगा भयंकर जाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 18 Apr 2022

जालंधर में AAP सरकार के खिलाफ महिलाओं ने घेरा संविधान चौक, लगा भयंकर जाम

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के संविधान चौक (बीएमसी चौक) पर नेशनल चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट स्कूल की शिक्षिकाओं ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। सभी शिक्षिकाएं केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ह्यूमन चेन बनाकर खड़ी हो गईं और खुद के साथ न्याय किए जाने की मांग करने लगी।

जाम के कारण पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। इसके बावजूद उन्हें जाम की स्थिति से जूझना पड़ा। डेली संवाद से बातचीत करते हुए प्रधान नीलम शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार ने यह प्रोजेक्ट लेबर क्लास के बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए शुरू किया था। लगभग 25 सालों तक सेवाएं देने के बाद अब इसे बंद कर दिया है। इसका बजट बंद होने से लेबर क्लास के बच्चे फिर से सड़कों पर आ गए हैं।

बच्चों का भविष्य बनाएं

उनकी मांग है कि इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करेंऔर बच्चों का भविष्य बनाएं। अगर सरकार इस प्रोजेक्ट को नहीं चलाना चाहती है तो उन्हें सर्व शिक्षा अभियान के तहत शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट 1 साल पहले बंद हो गया था लेकिन उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई। सबसे बड़ा सवाल तो यही है।

इसके बावजूद लेबर विभाग और जिला प्रशासन ने उन पर पढ़ाना जारी रखने का दबाव बनाया। बच्चों के भविष्य और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने की वजह से ही वे सड़क पर हक के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं । उनका 27 महीने का वेतन बकाया है जिसकी तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। उन्हें केवल 6 महीने का वेतन ही देने की बात कही जा रही है, जो सरासर गलत है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *