डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कांग्रेस और अकाली-भाजपा के नेताओं की धड़कने बढ़ाने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि पंजाब को वित्तीय नुकसान पहुंचाने की जांच करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि पंजाब 3 लाख करोड़ रुपए के कर्जे में डूबा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को वित्तीय नुकसान पहुंचाने में पूर्व सरकारों का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपए का कर्जा छोड़ा। अब हमारी सरकार इसकी जांच करवाएगी कि ये पैसे कहां खर्च किए गए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा है कि अगर कहीं भी वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं, तो सीधे संबंधित अफसरों और अन्य के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे पैसे की रिकवरी करवाएंगे। मान के इस ऐलान के बाद पूर्व की कांग्रेस सरकार के कई मंत्रियों के पसीने छूटने लगे हैं।