उद्यमियों और सरकारी विभागों में सशक्त सेतु की भूमिका निभाती है लघु उद्योग भारती: अंजू सिंह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 19 Apr 2022

उद्यमियों और सरकारी विभागों में सशक्त सेतु की भूमिका निभाती है लघु उद्योग भारती: अंजू सिंह

डेली संवाद, जालंधर
वर्तमान वैश्विकरण, प्रतिस्पर्धा व मंदी के दौर में उद्यमियों और सरकारी विभागों में लघु उद्योग भारती सशक्त सेतु की भूमिका निभा रही है। श्रीमती अंजू सिंह (सदस्य अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती महिला समन्वय समिति और सदस्य एम.एस.एम.ई. बोर्ड, भारत सरकार) ने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महिला इकाई की लुधियाना में हुईं बैठक को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं से अधिकाधिक लाभ लेने के लिए सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए। स्थानीय यूनिट अपनी सामूहिक बैठको में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित कर सकती है। इसमें जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें समुचित सहयोग मिलता रहेगा। श्रीमती अंजू बजाज (सचिव, अखिल भारतीय कार्य समिति एलयूबी व समन्वयक कौशल विकास) ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला उद्यमियों के प्रशिक्षण व प्रोत्साहन के बारे में विस्तृत चर्चा की।

सार्थक भूमिका निभा रहा है

उक्त बैठक की जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती पंजाब के प्रचार प्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल ने कहा कि देश का सबसे बड़ा गैर सरकारी उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सरकार व जनसाधारण की उम्मीदों, परिकल्पनाओं को जमीनी तौर पर पूरा करने में सार्थक भूमिका निभा रहा है।

लघु उद्योग भारती (महिला इकाई) पंजाब की अध्यक्षा अर्चना जैन (होशियारपुर), महासचिव सीमा धूमल (जालंधर) ने बताया कि पंजाब के उद्योगों व अन्य क्षेत्रों में बढ़ती महिलाओं की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए संगठन द्वारा विशेष जागृति अभियान – शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत लुधियाना की सह-संयोजक शैवी जैन द्वारा उक्त बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें नेहा जैन, इच्छपुनीत कौर, शिवानी सचदेवा, सुनीता, गीतांजलि सेठ बख्शी, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष इंजीनियर ललित शर्मा, लुधियाना के अध्यक्ष राजीव जैन द्वारा संगठन के प्रारूप व देश की आर्थिक नीति निर्धारण में उनकी सहभगिता, स्टार्टअप, स्वयं सहायता समूहों द्वारा कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के संरक्षण व सवर्धन संबंधी विस्तृत चर्चा की गईं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *