पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी की अगर मौत हुई तो परिवार को मिलेगा 1 करोड़ रुपए की राशि

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 449 शब्द|📅 20 Apr 2022

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी की अगर मौत हुई तो परिवार को मिलेगा 1 करोड़ रुपए की राशि

डेली संवाद, चंडीगढ़
एक महत्वपूर्ण फ़ैसला लेते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने की सूरत में उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए एक्स-ग्रेशिया राशि देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री आज यहाँ पंजाब पुलिस प्रौद्यौगिकी प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हुए पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्चुअल तौर पर संबोधन कर रहे थे। इस मीटिंग में मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणू प्रसाद, प्रमुख सचिव गृह अनुराग वर्मा और डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब वी.के. भावरा भी मौजूद थे।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई लिहाज़ न बरते

मीटिंग के दौरान सभी रैंकों के 23000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने उनको गैंगस्टरों, नशा, आतंकवाद, ग़ैर-कानूनी माइनिंग और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई लिहाज़ न बरतने के निर्देश दिए।

ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस की तरफ से स्टेट पुलिस हैडक्वाटर, सभी ज़िला पुलिस दफ्तरों, पुलिस स्टेशनों, प्रशिक्षण केन्द्रों, स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) दफ़्तर, इंटेलिजेंस दफ़्तर, सांझ केंद्र, अलग-अलग हथियारबंद बटालियनों और रेलवे पुलिस में स्थापित किये गए 933 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वी.सी.) स्थानों से सभी रैंकों के पुलिस कर्मचारी इस मीटिंग में शामिल हुए।

ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं

पंजाब में यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री ने इतनी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों को संबोधन किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समूह पुलिस अधिकारियों को राज्य में पुलिस के कामकाज में कोई दखलअन्दाज़ी न होने का भरोसा देते हुये पुलिस कर्मचारियों को पूरी पेशेवरता, समर्पण और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने पुलिस को राज्य के लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने और कानून का उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ बिना किसी पक्षपात से कार्यवाही करने के लिए भी कहा। पंजाब पुलिस के कल्याण के लिए एक और अहम फ़ैसला लेते हुये मुख्यमंत्री ने इस वित्तीय साल से पुलिस कल्याण फंड को 10 करोड़ रुपए से बढ़ा कर 15 करोड़ रुपए करने का ऐलान भी किया।

जन्म दिन पर बधाई देने की शुरुआत

उन्होंने पंजाब पुलिस को देश की सर्वोत्तम पुलिस फोर्स में से एक बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने पूरे सहृदय यत्नों और ईमानदारी से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस को लोगों के साथ विनम्रता से पेश आने के लिए भी कहा।

उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी चुनौतीपूर्ण और बहुत सख़्त है और बढ़िया कारगुज़ारी के बावजूद भी पुलिस को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की भूमिका की सराहना भी की। ज़िक्रयोग्य है कि जब से मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मचारियों को उनके जन्म दिन पर बधाई देने की शुरुआत की है, तब से अब तक कुल 5650 पुलिस मुलाजिमों को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी जा चुकी हैं।h

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *