जालंधर: डीसी घनश्याम थोरी का बड़ा एक्शन, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के EO परमिंदर सिंह गिल को मुअत्तल करने की सिफारिश, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 149 शब्द|📅 21 Apr 2022

जालंधर: डीसी घनश्याम थोरी का बड़ा एक्शन, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के EO परमिंदर सिंह गिल को मुअत्तल करने की सिफारिश, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर परविंदर सिंह गिल को तत्काल प्रभाव से मुअत्तल करने की सिफारिश की गई है। यह सिफारिश इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन कम डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी से की है।

डीसी घनश्याम थोरी ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पत्र भेजते हुए कहा है कि ईओ परविंदर सिंह गिल के खिलाफ उनके ही अफसर अमरजीत सिंह और अलॉटियों द्वारा शिकायत की थी।

ईओ परमिंदर सिंह गिल के खिलाफ जालंधर के 86 वर्षीय सुदर्शन सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने शिकायत की थी। ईओ पर आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग सुदर्शन सिंह को दफ्तर के चक्कर कटवाए। दूसरी शिकायत सूर्या इन्क्लेव वेलफेयर सोसायटी की तरफ से की गई थी।

कहा जा रहा है कि ईओ परमिंदर गिल को मुअत्तल करवाने के लिए जालंधर के एक वरिष्ठ नेता ने अहम भूमिका निभाई है। ट्रस्ट में परेशान लोगों ने इस वरिष्ठ नेता से शिकायत की थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *