जालंधर: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के मुलाजिमों पर सनसनीखेज आरोप, 50,000 नहीं दिए तो निर्माण गिराने पहुंच गए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 21 Apr 2022

जालंधर: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के मुलाजिमों पर सनसनीखेज आरोप, 50,000 नहीं दिए तो निर्माण गिराने पहुंच गए

डेली संवाद, जालंधर
महाराजा रंजीत सिंह एवेन्यू के राम विहार में जिस निर्माण को अवैध बताकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों नो तोड़ने का प्रयास किया, उसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस प्लाट के मालिक राजीव बांसल ने कहा है कि जिस जमीन पर वे निर्माण करवा रहे थे, वह जमीन उनकी है। इस जमीन के सभी कागजात उनके पास हैं। जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम पर है।

राजीव बांसल ने कहा है कि प्लाट पर कामर्शियल निर्माण के लिए नगर निगम से नक्शा पास करवाया, सीएलयू फीस जमा की। इसके लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने भी हमें नो आब्जक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे चुका है। बावजूद इसके ट्रस्ट के इंजीनियर आकर गालीगालौच किया और निर्माण को गिराने की कोशिश की।

उन्होंने धक्कामुक्की शुरू कर दी

राजीव बांसल ने आरोप लगाया है कि इस जमीन पर निर्माण के समय ट्रस्ट के कुछ मुलाजिम आए थे। तब उनका बेटा निर्माण स्थल पर है। बेटे से ट्रस्ट के उन मुलाजिमों ने 50,000 रुपए की मांग की। उस पर बेटे ने सभी दस्तावेज दिखाए, जिससे ट्रस्ट के मुलाजिम वापस चले गए।

राजीव बांसल के मुताबिक बुधवार को अचानक फिर से कुछ लोग आए और निर्माण को गिराने लगे। पूछने पर वे लोग बदमाशी पर उतर आए। उनके साथ आए लोगों ने बताया कि वे ट्रस्ट के इंजीनियर है, जो निर्माण करवा रहे हो ये अवैध है। इसके बाद जब उनसे नोटिस या अन्य की बात को गई तो उन्होंने धक्कामुक्की शुरू कर दी।

राजीव बांसल झूठ बोल रहे हैं

उधर, एक्सईएन जसवंत सिंह ने कहा है कि ये सभी झूठे आरोप है। शिकायत के बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी औऱ मुलाजिम कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। अगर राजीव बांसल के पास दस्तावेज हैं, तो उसे जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का कोई भी मुलाजिम किसी से पैसा नहीं मांगता।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *