अब इस कार कंपनी ने भारत से समेटा अपना बोरिया बिस्तरा, आपके पास अगर है इसकी कार तो जानिए क्या होगा?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 21 Apr 2022

अब इस कार कंपनी ने भारत से समेटा अपना बोरिया बिस्तरा, आपके पास अगर है इसकी कार तो जानिए क्या होगा?

नई दिल्ली। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी निसान (Nissan) ने भारत में डैटसन ब्रांड को बंद करने की घोषणा कर दी। निसान इंडिया ने एक बयान में कहा, “डैटसन रेडी-गो का प्रोडक्शन चेन्नई प्लांट (रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) में बंद हो गया है। जब तक इस मॉडल का स्टॉक रहेगा बिक्री जारी रहेगी।

बता दें कि कंपनी अपनी कारों की सुस्त बिक्री को लेकर 2020 में रूस और इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका के साथ अन्य दो देशों में ब्रांड को बंद कर चुकी है। कंपनी ने बताया कि हमारे सभी मौजूदा और कार को खरीदने वाले नए ग्राहक पहली प्राथमिकता रहेंगे।

बंद करना स्ट्रेटजी का हिस्सा

देशभर में हमारे सभी डीलरशिप नेटवर्क पर सर्विसेज मिलती रहेगी। हम अपनी कारों पर मिलने वाली वारंटी और फ्री सर्विसेज भी देना जारी रखेंगे। कंपनी ने पहले ही डैटसन ब्रांड के दो अन्य मॉडलों का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। इसके एंट्री लेवल पर छोटी कार गो और कॉम्पैक्ट मल्टी पर्पज व्हीकल गो प्लस है। डैटसन ब्रांड का बंद करना निसान की ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रेटजी का एक हिस्सा है।

कंपनी ने इसका ऐलान 2020 में किया था। कंपनी ने बताया कि निसान की ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रेटजी के हिस्से के रूप में निसान मुख्य मॉडल और सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। वो ग्राहकों, डीलर भागीदारों और व्यापार के लिए सबसे अधिक लाभ लाता है। भारत में इसमें 100,000 से अधिक ग्राहक ऑर्डर के साथ सभी नए स्थानीय रूप से उत्पादित निसान मैग्नाइट शामिल हैं।

9 साल पहले हुई थी एंट्री

जुलाई 2013 में जापानी की ऑटोमोबाइल कंपनी निसान के डैटसन ब्रांड ने भारत में एंट्री की थी। तब कंपनी ने एंट्री लेवल हैचबैक ‘डैटसन गो’ को लॉन्च किया था। बाद में ग्लोबल लेवल पर डैटसन को फिर से लॉन्च किया था।

ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रेटजी के तहत निसान ने कहा था कि वह रूस में डैटसन व्यवसाय से बाहर निकल जाएगी और आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संघ) क्षेत्र में कुछ बाजारों में परिचालन को सुव्यवस्थित करेगी। कंपनी ने इंडोनेशिया में विनिर्माण कार्यों को रोकने की भी घोषणा की थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *