पंजाब: राज्यपाल से मिले नवजोत सिद्धू, कहा – ‘मुख्‍यमंत्री मान ताे रबर का बबुआ है’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 21 Apr 2022

पंजाब: राज्यपाल से मिले नवजोत सिद्धू, कहा - 'मुख्‍यमंत्री मान ताे रबर का बबुआ है'

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज राज्‍य की भगवंत मान सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री भगवंत मान पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्‍यमंत्री ताे रबर का बबुआ है। राज्‍य में कानून- व्‍यवस्‍था की हालत बहुत खराब है।

उन्‍होंने राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की और राज्‍य में कानून-व्‍यवस्‍था की हालत सहित विभिन्‍न मुद्दों पर शिकायत की। सिद्धू राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। सिदधू ने बताया कि उन्‍होंने राज्यपाल को मांग पत्र दिया।

500 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस

सिद्धू ने राज्‍यपाल से कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। पुलिस का राजनीतिकरण किया जा रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से अभी तक 40 लोगों की हत्याएं हो चुकी है। उन्‍हाेंने गेहूं की फसल कम होने के लिए 500 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस देने की मांग की।

कांग्रेस नेता अलका लांबा और कवि कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज हुए एफआईआर को लेकर सिद्धू ने कहा कि यह बदलाव है या बदला। इस तरह किसी के इशारे पर राजनीति बदला लिया जा रहा है। कुमार विश्वास और अलका लांबा को लेकर आम आदमी पार्टी भय की राजनीति कर रही है। सत्य ने कहा कि आवाज दिल्ली तक जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *