कोर्ट कांप्लैक्स में AK-47 से फायरिंग, गोली चलने से परिसर में मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read

shoot

नई दिल्ली। दिल्ली से बड़ी खबर है। Rohini Court Firing यहां बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। यहां पर एक सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली चलाने की जानकारी सामने आ रही है, जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।

रोहिणी कोर्ट में 8 महीने के दौरान शुक्रवार को फिर गोली चली है, लेकिन इस बार मामला अलग है। शुुरुआती जानकारी के मुताबिक, नगालैंड के सुरक्षा कर्मी की एक वकील के साथ बहस हुई। हाथपाई की नौबत आ गई, तो हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा कर्मी ने एके-47 से रोहिणी कोर्ट परिसर में जमीन पर गोली चला दी।

नगालैंड आर्म्ड फोर्स का जवान

मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी नगालैंड आर्म्ड फोर्स का जवान है। शुक्रवार सुबह एक वकील कोर्ट के अंदर प्रवेश कर रहा था। इस दौरान वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने जब वकील को जांच के लिए रोका तो वह बहस करने लगा। इस दौरान उस वकील ने सुरक्षाकर्मी से हथियार छीनने की भी कोशिश की।

इसके बाद जवान ने जमीन पर गोली चलाई। फिलहाल पुलिस ने जवान को हिरासत में ले लिया है। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए यहां पर लगे सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है।

अधिकारी मौके पर पहुंच गए

वहीं, पुलिस के भी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हथियार और खाली कारतूस को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं, वकीलों का आरोप है कि सुरक्षा कर्मी ने चेकिंग के दौरान बदतमीजी की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गलती किसकी है?




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar