जालंधर के Oxford Hospital में मरीज की मौत, परिवार ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा, धरना प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे MLA

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 154 शब्द|📅 23 Apr 2022

जालंधर के Oxford Hospital में मरीज की मौत, परिवार ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा, धरना प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे MLA

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां जालंधर में गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित ऑक्सफोर्ड हॉस्पिटल (Oxford Hospital) में मरीज के मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतक मरीज के परिजनों ने कहा कि कल शाम को पथरी के इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था, तब मरीज चलकर अस्पताल आया था, कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। इसके बाद शनिवार सुबह मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इसके लिए डाक्टरों पर आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर विधायक रमन अरोड़ा पहुंचे और उन्होंने अस्पताल स्टाफ को फटकार लगाई है। बताया जा रहा है कि कल रात एक व्यक्ति को पथरी की शिकायत पर अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। आज सुबह उस मरीज की मौत हो गई। इसके बाद हंगामा हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *