कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने पंजाब की 13 राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता पंचायती राज संस्थाओं को दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 24 Apr 2022

कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने पंजाब की 13 राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता पंचायती राज संस्थाओं को दी बधाई

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारत सरकार द्वारा हर साल पंचायती राज दिवस के मौके पर देश की अच्छी कारगुज़ारी करने वाली पंचायती राज संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरुस्कारों के साथ सम्मानित किया जाता है। पंचायती राज मंत्रालय की तरफ से इस साल यह समारोह पंचायती राज दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर के सांबा जिले की पाली ग्राम पंचायत में करवाया गया, इस समागम में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता पंचायती राज संस्थाओं का सम्मान किया और बधाई दी।

पंचायती राज राष्ट्रीय पुरुस्कार मुकाबला काफ़ी सख़्त होता है, जिसको हासिल करने के लिए तय किये अलग-अलग मापदण्डों को हासिल करके ही इनाम हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने राज्य के पुरुस्कार विजेताओं को बधाई देते हुये कहा राज्य की कई पंचायती राज संस्थाएं पिछले कई सालों से राष्ट्रीय मुकाबलों में बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं।

राज्य की 13 पंचायती राज संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरुस्कार

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुकाबलों में पंजाब की अन्य पंचायतों की भागीदारी करवाने के लिए पंचायतों के प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक जागरूक किया जायेगा। इसके इलावा उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में पढ़े-लिखे नौजवान गाँवों का नेतृत्व करने के लिए आगे आ रहे हैं।

कुलदीप धालीवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि मौजूदा साल पंजाब राज्य की 13 पंचायती राज संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरुस्कार से नवाजा गया है। इसमें दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार के अधीन एक ज़िला परिषद, दो ब्लॉक सम्मतियां और 7 ग्राम पंचायतें, नाना जी की देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरुस्कार के अधीन 1 ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी)पुरुस्कार के अधीन 1 ग्राम पंचायत और बाल मित्र ग्राम पंचायत पुरुस्कार के अधीन 1 ग्राम पंचायत को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि पंजाब की पुरुस्कार विजेता संस्थाओं को कल एक विशेष समागम के दौरान विकास भवन मोहाली में सम्मानित किया जायेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *