पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, पिछली सरकार में काटी गई कालोनियों की होगी जांच, कई नेताओं की धड़कने तेज

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में पिछले 15 साल के दौरान डेवललेप हुई कालोनियों का मुख्यमंत्री भगवंत मान जांच करवाएंगे। इन कालोनियों के रेगुलराइजेशन के पीछे करोड़ों रुपए का घोटाला होने की आशंका है। जिससे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद फैसला लिया है कि पिछले 15 सालों से काटी गई कालोनियों की जांच करवाई जाएगी। इसके लिए राज्य स्तर पर एक हाई पावर कमेटी भी बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस फैसले के बाद अकाली-भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं की सांसें थमने लगी हैं। क्योंकि पिछले 15 साल से पंजाब में अकाली-भाजपा और कांग्रेस की सरकार रही है। इस दौरान कई नेताओं ने कालोनाइजरों के साथ मिलकर कालोनियां काटी हैं। इसमें अधिकतर कालोनियां अवैध तरीके से विकसित की गई है। जिससे सरकार खजाने को अऱबों रुपए का नुकसान हुआ है।

भगवंत मान की सरकार जांच करेगी

जानकारी के अनुसार गैर-कानूनी और कानूनी तरह से कालोनियां काटने वालों के खिलाफ पंजाब सरकार ने अधिकारियों को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। पंजाब की पिछली सरकारें प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी के समय यह कालोनियां धड़ाधड़ रैगुलर की गई थीं, जिनकी अब भगवंत मान की सरकार जांच करेगी।

सुखबीर बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी के समय में काटी गई अधिकांश कालोनियों में सत्ताधारी नेताओं का हिस्सा है। जिससे जांच के आदेश के बाद नेताओं की सांसे फूलने लगी है। अगर सही तरीके से जांच हो जाए तो कई नेताओं को हथकड़ी भी लग सकती है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *