गेहूं के खरीद सीजन 2022-23 के दौरान 13000 करोड़ रुपए से अधिक का किया भुगतान : लाल चंद कटारूचक्क

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 192 शब्द|📅 25 Apr 2022

गेहूं के खरीद सीजन 2022-23 के दौरान 13000 करोड़ रुपए से अधिक का किया भुगतान : लाल चंद कटारूचक्क

डेली संवाद, चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के किसान समर्थकी कदमों के स्पष्ट सबूत के तौर पर गेहूँ के खरीद सीजन 2022-23 के दौरान किसानी भाईचारे को 13000 करोड़ रुपए से अधिक की अदायगियां की गई हैं और 25 अप्रैल तक यह संख्या 13,697.09 करोड़ रुपए हो गयी है।

यह जानकारी देते हुये आज ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों संबंधी मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि पिछले एक दशक के दौरान किसानों को की गई यह सबसे अधिक अदायगी है। अधिक जानकारी देते हुये मंत्री ने कहा कि इस साल के दौरान जारी किये गए कुल न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान पिछले साल इसी तारीख़ तक (4754.42 करोड़ रुपए) किये गए भुगतान की अपेक्षा तीन गुणा ज़्यादा है।

उन्होंने कहा कि यह रिकार्ड तोड़ आंकड़े मुख्यमंत्री के सख़्त निर्देशों पर राज्य सरकार की तरफ से राज्य भर की मंडियों में किये गए पुख़्ता प्रबंधों का नतीजा हैं। मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार किसानों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और आगे भी किसानों की मेहनत से उगाई फ़सल की निर्विघ्न बिक्री की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाना जारी रखेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *