पंजाब: जिस बकरी का पूर्व सीएम चन्नी ने दुहा था दूध, वह अब 21 हजार में बिकी, महिला अफसर ने खरीदा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 25 Apr 2022

पंजाब: जिस बकरी का पूर्व सीएम चन्नी ने दुहा था दूध, वह अब 21 हजार में बिकी, महिला अफसर ने खरीदा

बरनाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से एक बकरी का दूध दुहते तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी। अब यह बकरी एक बार फिर चर्चा में है। बकरी को उसके मालिक से चमकौर साहिब से आए दो लोगों ने 21 हजार रुपये में खरीदा है। बकरी के मालिक पाला खान के अनुसार चमकौर साहिब से आए दो लोग बकरी को 21 हजार रुपये में खरीदकर ले गए।

गाैरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना से दो दिन पहले हलका भदौड़ में गांव संधु कलां के पास पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा एक बकरी का दूध निकाला गया था। इसकी वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। आम तौर पर बकरी की कीमत लगभग 15 हजार रुपये होती है। पाला खान ने बताया कि उसके पास 30 के करीब बकरियां हैं और वह उनको हर रोज 15 से 20 किलोमीटर एरिया में इन बकरियों को चराने के लिए लेकर जाता है।

बकरी काे लेकर खासी चर्चा भी हुई

विधानसभा चुनाव के प्रचार में बकरी काे लेकर खासी चर्चा भी हुई थी। पूर्व सीएम चन्नी अपने स्वभाव काे लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव से कुछ ही महीने पहले मुख्यमंत्री बनाया गया था। कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा लेकर दलित चेहरे चन्नी को कुर्सी थमाई थी। हालांकि पार्टी काे चुनावाें में करारी हार का सामना करना पड़ा।

इसी दौरान उसे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी मिले थे। उसके पास दो लोग आए जो कह रहे थे कि वह चमकौर साहिब से हैं और वह बकरी उन्हें चाहिए, जिसका पूर्व सीएम चन्नी ने दूध निकाला था। उन्होंने बताया कि वह किसी महिला अफसर के पास नौकरी करते हैं। वह बकरी का दूध डेंगू के मरीजों को मुफ्त में दान किया करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *