जालंधर के माडल टाउन में हाई वोल्टेज का ड्रामा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
दहेज केस में फरार चल रहे गौरव मोंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जालंधर पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर अमृतसर पुलिस के हवाले कर दिया है। साल 2020 में गौरव मोंगा की पत्नी मनदीप कौर ने अमृतसर में अपने पति गौरव, ससुर अशोक मोंगा, ननद कनिका और उसके पति सचिन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ननद को क्लीन चिट दे दी और ससुर अशोक मोंगा और सचिन को अदालत से जमानत मिल हुई है। पुलिस के मुताबिक गौरव मौंगा के खिलाफ साल 2018 में गुड़गांव में भी फ्राड का केस दर्ज किया गया था। जहां भी उसे भगोड़ा करार दिया गया था।

सवा करोड़ रूपए की प्रोपर्टी

गौरव ने धोखाधड़ी से अपने पिता की जगह किसी और को पेश करके सवा करोड़ रूपए की प्रोपर्टी बेच दी। मामले का खुलासा होने के पश्चात गौरव के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

सचिन के मुताबिक इस घटना का जब उसके पिता अशोक मोंगा को पता चला तो उन्होने अपनी प्रोपर्टी बेटी कनिका के नाम करवा दी। क्योंकि गौरव को पहले ही बेदखल किया जा चुका था। इसी रंजिश के चलते ही उन सभी को दहेज प्रताड़ना के केस में फंसाया गया।

 

 

पढ़ें एफआईआर की कापी
























728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *