पंजाब: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर के बाहर RTI एक्टिविस्ट ने लगाया धरना, कहा – पूर्व चेयरमैन ने पार्क पर किया कब्जा, अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 26 Apr 2022

पंजाब: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर के बाहर RTI एक्टिविस्ट ने लगाया धरना, कहा - पूर्व चेयरमैन ने पार्क पर किया कब्जा, अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं

दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में चल रहे करप्शन के खिलाफ आरटीआई एक्टिविस्ट गगनदीप सिंह ने धरना लगा दिया है। गगनदीप सिंह का आरोप है कि ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन ने अपने घर के साथ बने पार्क तक अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। इस पार्क पर गेट लगाकर आम लोगों को वहां नहीं आने दिया जाता है। वहीं इस पार्क में अपने घरों के दरवाजे भी निकाले हुए है।

गगनदीप ने बताया कि सीवीओ ने ट्रस्ट अधिकारियों को तुरंत गेट को हटाने के साथ पार्क के अंदर रखे गए दरवाजों को बंद करने के लिए आदेश दिए थे। लगभग दो सप्ताह बीत जाने पर भी नगर सुधार ट्रस्ट के अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। इससे साफ है कि वह किसी न किसी तरह पूर्व चेयरमैन को बचाने के चक्कर में है। इसलिए मजबूरन उन्हें आज यहां पर धरना देना पड़ रहा है।

पार्क को सरकारी खर्च से तैयार करवाया है

गगनदीप सिंह ने कहा कि पार्क एक ग्रीन बेल्ट है। यहां पर वाहन पार्किंग हो नहीं सकती है, वहीं कोई व्यक्ति पार्क की तरफ अपने घर का दरवाजा नहीं रख सकता है। इसके बावजूद भी ट्रस्ट अधिकारियों का कार्रवाई नहीं करना साफ बता रहा है कि वह पूर्व चेयरमैन के साथ निभा रहे है।

गगनदीप ने बताया कि उन्होंने पहली शिकायत 23 दिसंबर को की थी। अब उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को आपकी शिकायत भेजी है इसमें बताया है पूर्व चेयरमैन रमन वाला सुब्रमण्यम ने बीआरएस नगर स्कीम के साथ लगती इंद्र नगर में अपना घर बनाया है। यह घर भी उनके चेयरमैन रहते बनाया गया है। उन्होंने अपने घर के साथ लगते पार्क को सरकारी खर्च से तैयार करवाया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *