पंजाब: 12वीं क्लास के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या, साथी छात्रों ने ही दिया घटना को अंजाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 27 Apr 2022

shoot out

करप्रीत सिंह
डेली संवाद, अमृतसर
अमृतसर से बड़ी खबर है। यहां कंबो थाने के नंगली क्षेत्र में दो दोस्तों ने गोली मारकर अपने ही एक साथी की हत्या कर दी। विजय नाम का यह लड़का आरोपी के बेटे के साथ 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता दो साल से विदेश में नौकरी कर रहे हैं और मां घर में अकेली रहती थी।

पुलिस के अनुसार अभी हत्याकांड के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। सब इंस्पेक्टर शशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

पति दो साल से विदेश में रह रहा है

जानकारी के मुताबिक नंगली गांव निवासी निर्मल सिंह की पत्नी कंवलजीत कौर की शिकायत पर कंबो थाने की पुलिस ने बुआ सिंह और बाबा दीप सिंह कालोनी निवासी हरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कंवलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसका पति दो साल से विदेश में रह रहा है। वह अपने दो बेटे विजय (17) और अली के साथ घर में रहती है। उसका बेटा विजय बारवीं कक्षा की पढाई कर रहा है। बुआ सिंह और हरप्रीत सिंह उसके बेटे विजय को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे।

पीड़िता ने बताया कि बुआ सिंह और उसका बेटा विजय एक ही कक्षा में पढ़ाई करते हैं। जब विजय घर नहीं लौटा तो उसने बेटे के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। लेकिन बेटे ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर बुआ सिंह के घर पहुंची तो वहां पता चला कि उसके बेटे को गोली लगी है और आरोपित उसे अस्पताल ले गए हैं।

बेटे की हत्या कर दी

जब वह अस्पताल पहुंची तो विजय की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। उसके मुंह पर गोली का निशान था। महिला ने आरोप लगाया कि बुआ सिंह और उसके दोस्त हरप्रीत सिंह ने गोली मारकर उसके बेटे की हत्या कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *