पंजाब: पुलिस और कांग्रेसी नेताओं में भिड़ंत, SSP दफ्तर के शीशे टूटे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 27 Apr 2022

पंजाब: पुलिस और कांग्रेसी नेताओं में भिड़ंत, SSP दफ्तर के शीशे टूटे

डेली संवाद, रूपनगर
रूपनगर (मोहाली) में पुलिस और कांग्रेसी नेताओं में भिडंत हो गई। यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ इस दौरान जमकर धक्कामुक्की की गई है। मामला रूपनगर सदर थाने के बाहर का है। जहां कांग्रेसी नेत्री अलका लांबा एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए पहुंची थी। इस दौरान कांग्रेसियों ने पुलिस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा बुधवार को रुपनगर सदर थाने में एसआईटी के समक्ष प्रस्तुत हुईं। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस ने इसके विरोध में एसएसपी दफ्तर (सचिवालय) के आगे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सचिवालय आफिस के एक गेट के शीशे भी टूट गए

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के साथ अलका लांबा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी थे। इस दौरान पुलिस और पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों में भिड़ंत हो गई। ढिल्लों थाना सचिवालय के गेट पर चढ़े तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई।

इस दौरान सचिवालय आफिस के एक गेट के शीशे भी टूट गए। हालांकि बाद में अलका लांबा सहित सभी एसएसपी दफ्तर के अंदर पहुंच गए। फिलहाल, पुलिस प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से उठाने का प्रयास कर रही है। बाद में राजा वड़िंग ने एसएसपी दफ्तर से बाहर आकर प्रदर्शनकारी कांग्रेस वर्करों को बताया कि अभी एसएसपी डा. संदीप गर्ग अपने आफिस में नहीं आए हैं। जैसे ही वह आएंगे, उनसे अलका लांबा पर दर्ज एफआईआर को लेकर बातचीत की जाएगी।

ये है मामला

आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने कवि और सामाजिक कार्यकर्ता कुमार विश्वास के ऊपर पर्चा दर्ज किया था। बाद में इस मामले में अलका लांबा को भी नामजद कर लिया था। पंजाब पुलिस दिल्ली और गाजियाबाद जाकर दोनों नेताओं के घर पर नोटिस भी चिपका चुकी है। हालांकि एक दिन पहले मंगलवार को कुमार विश्वास ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके उन पर दर्ज इस मामले को निरस्त करने की मांग की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *