जालंधर के कांग्रेसी नेता पर FIR दर्ज करने वाले ACP, SHO और ASI का तबादला

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 176 शब्द|📅 28 Apr 2022

transfers1

डेली संवाद, जालंधर
यूथ कांग्रेस के प्रधान अंगद दत्ता के खिलाफ चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों का तबादला हो गया है। जिससे साफ पता चल रहा है कि सूबे की आम आदमी पार्टी की बजाए पुलिस प्रशासन में अभी भी कांग्रेसियों की पूरी दखल है।

जालंधर सैंट्रल हलके में चोरी के मामले को लेकर थाना बारादरी की पुलिस ने यूथ कांग्रेस के अंगद दत्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस अंगद दत्ता को गिरफ्तार करने के लिए डिफेंस कालोनी स्थित घर पर छापा मारा था, जहां कांग्रेसी नेताओं ने भारी हंगामा खड़ा किया। हालांकि पुलिस को अंगद दत्ता नहीं मिले।

इस मामले में अंगद दत्ता ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की कि उन्हें बिना किसी जांच के आरोपी बना दिया गया। इसके बाद जालंधर सेंट्रल के एसीपी सुखदीप सिंह, थाना बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह व एएसआई बलविंदर सिंह का तबादला हो गया।कमलजीत सिंह ओर बलविंदर को फाजिल्का भेजा गया है तो वही एसीपी सुखदीप सिंह को अमृतसर ट्रांसफ़र कर दिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *