पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, इस अफसर को किया सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 204 शब्द|📅 28 Apr 2022

suspended

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब सरकार ने अवैध रेत खनन पर एक्शन लेते हुए पठानकोट के माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर दिया है। जियोलॉजिस्ट के तौर पर काम कर रहे गगन पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा खनन मंत्री हरजोत बैंस ने मोहाली, रोपड़ और पठानकोट की रेत खड्‌डों की निशानदेही के आदेश जारी कर दिए हैं।

आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले मान सरकार ने मोहाली-रोपड़ के माइनिंग अफसर विपिन को सस्पेंड किया था। सूत्रों के मुताबिक सस्पेंड किया गया माइनिंग अफसर गगन पिछली सरकार में कांग्रेसी मंत्री का करीबी था। उसकी सीएम ऑफिस तक भी सीधी पहुंच के चर्चे हैं। पंजाब में भले ही सीएम बदले हों लेकिन माइनिंग अफसर का दबदबा बरकरार था। इसकी शिकायत भी नई सरकार तक पहुंच गई थी।

खनन मंत्री हरजोत बैंस ने जिन रेत खड्‌डों की निशानदेही के आदेश दिए हैं, उसमें कई अफसर और नेता फंस सकते हैं। यहां सबसे ज्यादा माइनिंग हुई है। सरकार को शक है कि बिना मंजूरी के दरिया में अवैध माइनिंग की गई है। जिसके संबंध में सरकार ने वहां के डिप्टी कमिश्नरों से भी ब्यौरा लिया था। खनन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार पूरी जांच प्रक्रिया की अगुआई कर रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *