संवाद से सुगम होता है समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 28 Apr 2022

yogi adityanath gorakhpur

डेली संवाद, गोरखपुर
उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर हो। इसमें समयबद्धता और निस्तारण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निवेशकों को सभी आवश्यक सुविधाएं ससमय उपलब्ध कराएं ताकि जिले में अधिकाधिक निवेश हो सके। उद्यमियों के साथ लगातार संवाद की स्थिति बनी रहे क्योंकि संवाद से समस्याओ को समाधान सुगम होता है।

यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वह गुरुवार दोपहर बाद सहजनवा में अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद विद्यालय परिसर में बने कॉटेज में उद्योग जगत व विकास से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा को निर्देशित किया कि गीडा में उद्यमियों की समस्याएं लंबित नहीं रहनी चाहिए। उद्यमियो के साथ संवेदनशील एवं मैत्रीपूर्ण व्यवहार अपनाया जाये।

विलम्ब या लापरवाही नही होनी चाहिए

विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि निर्माण कार्यों कीगुणवत्ता की जांच अवश्य करायी जाये। कार्य मानक के अनुरूप होने चाहिए। कोई भी गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। विकास कार्य में कहीं भी विलम्ब या लापरवाही नही होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सहजनवां में पालीटेक्निक, खाद कारखाना परिसर में सैनिक स्कूल, आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे आदि के निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे पर मिट्टी के कार्य को बरसात के पूर्व करा लिये जाये ताकि बरसात में निर्माण कार्य प्रभावित न हो। सहजनवां पालीटेक्निक के सम्बंध में बताया गया कि इस साल में कार्य पूर्ण हो जायेगा। यह भी बताया गया कि अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण सितम्बर 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *